akwriter360°ROUNDUP*
*CURRENT AFFAIRS - 26 FEB.*
*बहु वैकल्पिक प्रश्नोत्तरी*
*(Multiple Choice Q & A)*
*क्या आप जानते हैं ?*
--------------------------
*1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी को किस राज्य में 2.32 कि.मी. के देश के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल 'सुदर्शन सेतु' का उद्घाटन किया?*
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. उत्तर प्रदेश
D. *गुजरात*
*2. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के किस कड़ी को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अगले तीन महीने तक इसका प्रसारण नहीं किया जाएगा?*
A. 100वें
B. 101वें
C. *110वें*
D. 115वें
*3. अट्टुकल पोंगाला अमेरिका और ब्रिटेन में भक्तों द्वारा अनुष्ठान का पालन करने के साथ वैश्विक हो गया है यह किस राज्य का त्यौहार है?*
A. कर्नाटक
B. असम
C. त्रिपुरा
D. *केरल*
*4. विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) को किस वर्ष भारत की संसद द्वारा पारित किया गया था?*
A. वर्ष 1947 में
B. वर्ष 1949 में
C. *वर्ष 1999 में*
D. वर्ष 2001 में
*5. निम्नलिखित में किस राज्य सरकार ने 25 फरवरी को राज्य 'सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक' लाने की घोषणा की है?*
A. उत्तर प्रदेश
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. *उत्तराखंड*
*6. भारत के भ्रष्टाचार नियंत्रण की सर्वोच्च संस्था केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना कब की गयी थी?*
A. सन् 1960
B. सन् 1962
C. *सन् 1964*
D. सन् 1976
*7. हाल ही में 'एक्सरसाइज दोस्ती' में निम्नलिखित में से किस देश ने भाग लिया?*
A. *भारत, श्रीलंका और मालदीव*
B. म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल
C. भारत, बांग्लादेश और म्यांमार
D. भूटान, नेपाल और म्यांमार
*8. NaViGate भारत पोर्टल, जो हाल ही में समाचारों में देखा गया, किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?*
A. संचार मंत्रालय
B. *सूचना और प्रसारण मंत्रालय*
C. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
D. रक्षा मंत्रालय
*9. चंद्रमा पर उतरने वाले पहले निजी अंतरिक्ष यान का क्या नाम है?*
A. अपोलो 11
B. ओडिसी
C. *ओडीसियस*
D. आर्टेमिस
*10. हाल ही में समुद्री तकनीकी प्रदर्शनी MTEX-24 का उद्घाटन कहाँ किया गया?*
A. कोच्चि
B. चेन्नई
C. *विशाखापत्तनम*
D. गंगटोक
*11. प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को __________ में देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक, भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन करेंगे।*
A.*नई दिल्ली*
B. गुरुग्राम
C. मुम्बई
D. सूरत
*12. हाल ही में भारतीय सेना और किस देश के डिफेंस फोर्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन' का 5वां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ है?*
A. जर्मनी
B. अमेरिका
C. ब्रिटेन
D. *जापान*
*13. प्रधानमंत्री ने संत गुरु रविदास की किस जयंती के अवसर पर वाराणसी में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया?*
A. 635वीं
B. 637वीं
C.*647वीं*
D. 650वीं
*14. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की स्थापना किस वर्ष की गयी थी?*
A. 2001 में
B. *2010 में*
C. 2015 में
D. 2020 में
*15. जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) ने भारत में पहली 'गति शक्ति अनुसंधान पीठ' स्थापित करने के लिए किसके साथ सहयोग किया है?*
A. *IIM, शिलांग*
B. IIM, लखनऊ
C. IIM, इंदौर
D. इनमें से कोई नहीं
*आज का सुविचार*
"आप कितने भी योग्य हों लेकिन जब तक आप मिलने वाले अवसरों का लाभ नहीं उठाते हैं, तब तक आपकी योग्यता कोई मायने नहीं रखती।"

